गोपालगंज, अप्रैल 1 -- गोपालगंज। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के पीजी, स्नातक सहित सभी कोर्स के तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 31 मार्च तक निर्धारित थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 20 अप्रैल कर दिया गया है। तिथि विस्तार के फैसले से उन छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना असाइनमेंट जमा नहीं कर सके थे। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे समय सीमा का पालन करते हुए जल्द से जल्द अपना असाइनमेंट जमा करें। ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.