रुद्रपुर, अगस्त 2 -- पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 3715 में जुलाई सत्र के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा व प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर अब 16 अगस्त कर दी गई है। अध्ययन केंद्र के समन्वयक ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए इग्नू मुख्यालय ने आवेदन की तिथि बढ़ाई है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अध्ययन केंद्र में कृषि, डेयरी, ऑर्गेनिक फार्मिंग, पोल्ट्री, वाटर हार्वेस्टिंग, एग्रीबिजनेस, लाइब्रेरी व इन्फॉर्मेशन साइंस और विभिन्न विशेषज्ञताओं वाले एमबीए सहित कई रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- इग्नू पिथौरागढ़ अध्ययन केन्द्र में जुलाई सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू उन्होंने अभ...