दुमका, फरवरी 17 -- रानेश्वर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय देवघर के निर्देशानुसार इग्नू अध्ययन केंद् 87019 मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानेश्वर मे जनवरी 2026 सत्र के लिए विभिन्न यूजी, पीजी, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स में नव नामांकन की प्रक्रिया जारी है। अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉक्टर गजेंद्र कुमार सिंह ने बताया की नामांकन की अंतिम तिथि बढ़कर 28 फरवरी तक कर दी गई है। डॉक्टर सिंह ने बताया की इग्नू देश का सबसे बड़ा मुक्त विश्वविद्यालय है। जो कार्यरत लोगों ग्रामीण एवं दूर -दराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण सुलभ एवं रोजगार पूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराता है। जनवरी 2026 सत्र में उपलब्ध प्रमुख पाठ्यक्रमों यूजी एवं पीजी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एमए अंग्रेजी, हिंदी ,इतिहास ,राजनीति विज्ञान, स...