दुमका, मार्च 3 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय देवघर से प्राप्त सूचना के आधार पर मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानेश्वर में स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 87019 में जनवरी 2026 सत्र में नामांकन की तिथि 28 फरवरी से बढ़ाकर 15 मार्च तक कर दी गई है। लिहाजा वैसे छात्र-छात्रा जो जनवरी सत्र में अब तक नामांकन नहीं ले पाए हैं। वह ऑनलाइन के माध्यम से इग्नू अध्ययन केंद्र 87019 में नामांकन ले सकते हैं। मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानेश्वर के इग्नू अध्ययन केंद्र में पीजी पाठ्यक्रम में निम्न विषयों में नामांकन की व्यवस्था है जैसे एमए हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र लोक प्रशासन, ग्रामीण विकास, उर्दू संस्कृत एवं वाणिज्य आदि विषयों में नामांकन ले सकते है। वहीं यूजी पाठ्...