गोपालगंज, दिसम्बर 8 -- कुचायकोट। प्रखंड के दो परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कुल 99 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों की गहन जांच के बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा था। डिग्री कॉलेज मठिया, नेचुआ जलालपुर के इग्नू कोऑर्डिनेटर सुभाष चंद्र प्रसाद ने बताया कि पहली पाली में कुल 69 परीक्षार्थियों में से 5 अनुपस्थित रहे, जबकि 64 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं दूसरी पाली में 702 परीक्षार्थियों में से 66 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए और 636 ने परीक्षा दी। उधर, एसकेबी डिग्री महाविद्यालय बेलबनवा के प्राचार्य प्रो. शशिकांत सिंह ने बताया कि पहली पाली में सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। ...