नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। इंडिया हैबिटेट सेंटर में शिक्षाविद् अशोक के पांडे की पुस्तक इग्नाइटिंग अ बिलियन लैम्प्स का विमोचन किया गया। यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और नेतृत्व से प्रेरित है और शिक्षा व्यवस्था को नए दृष्टिकोण से देखने की बात करती है। इसमें बताया गया है कि शिक्षक, स्कूल और नेतृत्व मिलकर बच्चों के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य अतिथि प्रो. बलदेव भाई शर्मा, एडमिरल के.एस. नूर सहित कई विद्वानों ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने इसे केवल पुस्तक नहीं, बल्कि शिक्षा में सकारात्मक बदलाव का संदेश बताया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...