अलीगढ़, अप्रैल 19 -- n वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने बिना जांच किए दर्ज किया था मुकदमा इगलास, संवाददाता। कस्बा के एक हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस ने जिस तत्परता से सत्ताधारी दल, जनप्रतिनिधि तथा माननीयों से जुड़े भाजपाइयों के खिलाफ एक वायरल वीडियो के आधार पर बिना जांच किए जबरन वसूली जैसी संगीन धारा में मुकद्दमा पंजीकृत किया था, उसी तत्परता से पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा है।जबरन वसूली में गिरफ्तार किए नगर पंचायत कर्मी सहित दो का शांति भंग में चालान किया है। इसे लेकर पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस को पहले से ही पता था कि वह मात्र एक वायरल वीडियो में किसी टेंपो चालक के आरोप के आधार पर जिन निर्वाचित और मनोनीत सभासद और पूर्व ठेकेदार के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज कर रही है, उनके संपर्क मंत्री और विधायक-सांसद से गह...