रांची, दिसम्बर 11 -- रांची। इक्फाई विश्वविद्यालय में गुरुवार को मेगा अपरेंटिसशिप सह जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इसमें हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड, सीएमपीडीआई, बीसीसीएल, सीसीएल, मेकॉन, जेएमटी ऑटो सहित 40 से अधिक संगठनों ने हिस्सा लिया। इस जॉब फेयर में भाग लेने के लिए झारखंड सहित आसपास के राज्यों से एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था। विविके कुलपति कर्नल डॉ. रंजीत सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य ऐसे पेशेवर तैयार करना है, जो मूल्यों, दक्षता और आत्मविश्वास से परिपूर्ण हों। रजिस्ट्रार डॉ. जे.बी. पटनायक ने कहा कि यह अपरेंटिसशिप सह जॉब फेयर शिक्षा और रोजगार के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक प्रभावी पहल है। मौके पर भारत सरकार केके. चंद्रमौली, एफजेसीसीआई के आदित्य मल्होत्रा, एक्सआईएसएस के डॉ. अमर इरॉन तिग्गा उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.