रांची, मई 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। इक्फाई विश्वविद्यालय, झारखंड के इक्फाई लॉ स्कूल की ओर से आयोजित दो-दिवसीय इंट्रा यूनिवर्सिटी मूट कोर्ट प्रतियोगिता-2026 का समापन शुक्रवार को हुआ। इसमें 23 टीमों ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने वकालत के कौशल, कानूनी शोध और कोर्टरूम के शिष्टाचार का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रारंभिक दौर, सेमीफाइनल, फाइनल और समापन सत्र आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि प्रशांत कुमार सिंह (भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य) के अलावा कुलपति कर्नल डॉ रणजीत सिंह, रजिस्ट्रार डॉ जेबी पटनायक और इक्फाई लॉ स्कूल के विभागाध्यक्ष डॉ आनंद सिंह प्रकाश उपस्थित थे।आयोजन मूट कोर्ट सोसाइटी के फैकल्टी संयोजक अमृतांशु शेखर और छात्र समन्वयक प्रसून सिंह के नेतृत्व में किया गया। सलोनी शाहदेव, प्रियल सिंह और स्वी...