विकासनगर, अगस्त 17 -- इक्फाई विश्वविद्यालय के लॉ स्कूल के प्रोफेसरों की ओर से लिखित पुस्तक द गवर्नर : फ्रॉम कॉन्स्टीट्यूशनल गार्जियन टू डेवलपमेंट इनेबलर का लोक भवन में विमोचन किया गया।

पुस्तक का उद्देश्य पुस्तक में संवैधानिक लोकतंत्र की विकास यात्रा में राज्यपाल की भूमिका और देश, विशेष रूप से उत्तराखंड के विकास में उनके योगदान का विभिन्न आयामों से विश्लेषण किया गया है। पुस्तक का लेखन इक्फाई विवि के लॉ स्कूल के डीन प्रो. अरुण कुमार सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शालिनी बहुगुणा और ऋतु कैंतुरा ने किया है।

विमोचन समारोह इसका विमोचन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और काबिना मंत्री सुबोध उनियाल की मौजूदगी में किया गया। पुस्तक में उत्त...