पीलीभीत, फरवरी 10 -- पूरनपुर। सिरसा के जंगल में तेंदुआ कई कुत्तों का शिकार कर चुका है। इक्कोत्तरनाथ मंदिर में जाने वाले लोगों में इसकी दहशत बनी हुई है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। सिरसा के जंगल में प्रसिद्ध इकोत्तर नाथ मंदिर मौजूद है। रोजाना लोग मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए जाते हैं। परिसर में कई कुत्ते भी बने रहते है। पिछले एक महीने से मंदिर के आस पास तेंदुआ देखा जा रहा है। यह तेंदुआ मंदिर परिसर में रहने वाले कुत्तों का शिकार कर रहा है। इससे कुत्तों की संख्या घट गई है। कई श्रद्धालुओं ने भी रास्ते में तेंदुआ देखा। रविवार शाहजहांपुर वन चौकी के पास भी तेंदुआ की चहलकदमी देखी गई। कुत्तों का शिकार करने की सूचना पर सोमवार को थाना घुंघचाई के इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह टीम के साथ जंगल में पहुंचे और जांच पड़ताल की।

हिंदी हिन्दुस्तान ...