श्रावस्ती, अप्रैल 28 -- कटरा, श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती जिले के इकौना तहसील परिसर में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने अधिवक्ताओं के बेंच से 56 प्लास्टिक कुर्सियां चुरा लीं। मंगलवार की सुबह जब अधिवक्ता तहसील परिसर पहुंचे तो कुर्सियां गायब देख हड़कंप मच गया। तलाशी के बाद सभी कुर्सियां तहसील परिसर से करीब 400 मीटर दूर तालाब के किनारे झाड़ियों में पड़ी मिलीं। सोमवार रात किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के बेंच पर रखी 56 प्लास्टिक कुर्सियां वहां से हटा दीं। मंगलवार की सुबह जब अधिवक्ता तहसील पहुंचे तो बेंच खाली पड़ी थी। कुर्सियां गायब देख अधिवक्ताओं ने तत्काल आसपास खोजबीन शुरू की और पुलिस को घटना की सूचना दी। थोड़ी देर बाद तहसील परिसर से करीब 400 मीटर दूर तालाब के बगल झाड़ियों के पास सभी 56 कुर्सियां पड़ी मिली...