मुंगेर, फरवरी 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण्य इको-सेंसिटिव जोन से गुजरने वाली एनएच-333 बाइपास सड़क के प्रस्तावित संरेखण को लेकर सोमवार को प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, मुंगेर में मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त एवं निगरानी समिति के सह-अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने की। बैठक में इको-सेंसिटिव जोन के मानकों के अनुरूप सड़क संरेखण सुनिश्चित करने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव पर हुई विस्तृत चर्चा: बैठक में एनएच-333 बाइपास सड़क के प्रस्तावित संरेखण से संबंधित विषयक प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सभी सदस्यों ने पर्यावरणीय संवेदनशीलता, वन्यजीव संरक्षण एवं विकास कार्यों के संतुलन को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने मंतव्य रखे। बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.