लातेहार, मार्च 6 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। नेतरहाट मुखिया राम बिशुन नागेसिया के नेतृत्व में नेतरहाट ग्राम पंचायत भवन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, पंचायत प्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। बैठक में हाल ही में प्रकाशित समाचार, जिसमें नेतरहाट क्षेत्र में नोटिस के बाद भी निर्माण कार्य जारी रहने एवं नियमों की अनदेखी का उल्लेख किया गया है, पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में स्पष्ट किया कि प्रशासन द्वारा की जा रही जांच एवं कार्रवाई तथ्यों एवं विधिक प्रावधानों के आधार पर की जा रही है। बैठक में एसडीएम बिपिन कुमार दुबे द्वारा नेतरहाट इको सेंसिटिव जोन में चल रही जांच एवं कार्रवाई की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया। यह जांच एवं कार्रवाई इको सेंसिटिव जोन के दिशा-निर्देशों तथा छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908 के प्रावध...