लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- पलियाकलां। दुधवा पर्यटन सभागार में चल रहा छह दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग के उपनिदेशक जगदीश आर की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का समापन किया गया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ईको विकास समितियों के सदस्यों को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में सक्षम बनाना है। राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान के विशेषज्ञ चिमय त्यागी, शिवांगी शुक्ला और प्रभाकर बहुगुणा ने प्रतिभागियों को छह दिनों तक व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान स्थानीय सदस्यों को सैंडविच, बिस्किट, कुकीज, कपकेक, बर्थडे केक, कोरियन चीज़बॉल और नूडल्स जैसे विभिन्न खाद्य पदार्थों को बनाने की विधियां और रेसिपी सिखाई गईं। इसका मूल उद्देश्य स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर ग्रामीणों को आर...