रांची, मार्च 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। फारेस्ट ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (फोवा) की ओर से रविवार को शहर के एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षा भारती कुमार की उपस्थिति में एसोसिएशन की कार्यकारिणी सहित सभी सदस्य शामिल हुए। विशेषता ग्रीन होली का संकल्प रही। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को प्राकृतिक और इको-फ्रेंडली रंग लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। पर्यावरण अनुकूल रंगों के उपयोग पर जोर देते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश साझा किया गया। हैप्पी होली थीम पर कई रोचक और मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। भारती कुमार ने कहा, होली आपसी एकता, भाईचारे और सकारात्मकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से सदस्यों के बीच आपसी सहयोग और आत्मीय संबंध और भी प्रगाढ़ होते हैं। पारंपरिक पकवानों और सामूहिक मंगलकामनाओं के साथ समापन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.