बगहा, मार्च 2 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार अपने एक दिवसीय दौरे पर शनिवार की शाम वाल्मीकि नगर पहुंचे। रविवार की सुबह मंत्री ने वीटीआर के इको पार्क का भ्रमण किया। विदित हो कि मंत्री श्री कुमार सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के 75 वें जन्मदिवस के अवसर जीविका दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक को आंगनवाड़ी के बच्चों के बीच पोशाक का वितरण करने और जीविका दीदियों के उत्थान के लिए बिहार सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देने के लिए आए थे। इस दौरान इको पार्क के भ्रमण के क्रम में इसकी खूबसूरती को देख काफी खुश हुए। साथ ही वाल्मीकि नगर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार से बात करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वाल्मीकिनगर पहले से ज्यादा विकसित होगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.