इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, विकसित होगा एक खास डेस्टिनेशन
मेरठ, सितम्बर 6 -- मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश सरकार की वन जिला-वन डेस्टिनेशन योजना के तहत मेरठ मंडल के प्रत्येक जिले में एक वन क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी है, जहां पर्यटकों को प्रकृति के करीब पहुंचने का अवसर मिल सके। इसके लिए वन विभाग ने सभी जिलों में संभावित स्थलों के चयन और विकास की कार्ययोजना तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। योजना के तहत मेरठ, हापुड़, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर में एक प्रमुख स्थल को विकसित किया जाना प्रस्तावित है। इन स्थलों पर प्राकृतिक सौंदर्य, जैव विविधता और वन क्षेत्र को केंद्र में रखते हुए इको टूरिज्म की संभावनाएं तलाशने के साथ ही पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने पर जोर रहेगा। उद्देश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.