लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- जिला खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व में इको टूरिज्म के साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी अब बढ़ावा दिया जाएगा। पर्यटन विभाग जिले में महाभारत कालीन मंदिरों को और चमकाएगा। वहां तक जाने वाले रास्तों को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही वहां सुविधाएं भी बढ़ाया जाना है। दुधवा के क्षेत्र में अब तक इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए काम हो रहा था। अब धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का प्लान भी तैयार किया गया है और बजट भी जारी किया गया है। इसके लिए यूपीएसटीडीसी कार्यदायी संस्था को नामित किया गया है। मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महाभारत कालीन ओछवानाथ शिव मंदिर के पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण के लिए 111 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- पर्यटन विकास को 11 परियोजनाओं के लिए 694 लाख रुपये स्वीकृत महाभारत काल में यहां पां...