दुमका, सितम्बर 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। ए. एन. कॉलेज, दुमका में इको क्लब द्वारा वृक्ष रक्षाबंधन अभियान की शुरुआत जिले के दुमका सदर प्रखंड अंतर्गत आदिवासी बहुल गाँव शहरघाटी में स्थानीय पौधों को राखी बांधकर की गयी l इस अभियान का उद्देश्य संथाल परगना के प्राकृतिक वन क्षेत्रों में पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता का संचार करना है l इको क्लब कोऑर्डिनेटर डॉ. अमर नाथ सिंह ने बताया की उन्हें वृक्ष रक्षाबंधन अभियान प्रारम्भ करने की प्रेरणा भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं वर्तमान में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखण्ड सरकार के प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह वन बल प्रमुख संजीव कुमार से मिली l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...