बागपत, फरवरी 26 -- दाहा। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर गांगनौली के पास कट एवं इंटरचेंज सर्विस रोड की मांग को लेकर गांगनौली गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में एक मार्च को गांगनौली बिजली घर के पास महापंचायत का निर्णय लिया गया। गांगनौली में पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी के आवास पर ग्रामीणों की एक बैठक हुई। बैठक में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर पुसार बराल मार्ग पर गांगनौली के पास कट दिए जाने एवं टीकरी से बिजरोल तक सर्विस रोड बनवाया जाने की मांग की गई। वहीं कहा कि किसानों को अधिकारियों ने कई बार समय दिया, लेकिन सुनवाई नहीं की गई। आर्बिट्रेशन की सुनवाई की मांग भी होनी चाहिए। बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार अधिकारियों से बात हो चुकी है लेकिन अब क्षेत्रवासी इस मुद्दे को लेकर शांत नहीं बैठेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि...