नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- अर्थशास्त्री रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को इकोनॉमिक्स के नोबेल पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। दोनों को यह पुरस्कार ऐसे आर्थिक मॉडल विकसित करने में उनके योगदान के लिए दिया गया है, जिनसे सरकारों और केंद्रीय बैंकों को आर्थिक संकट व बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव से निपटने में मदद मिलती है। स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने स्टॉकहोम में पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा की। दोनों अर्थशास्त्रियों को आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए खास आधार तैयार करने के काम के लिए चुना गया है। पुरस्कार की घोषणा करते हुए अकादमी ने कहा कि उनके शोध ने अर्थव्यवस्था में तेजी और मंदी के उतार-चढ़ाव को कम करने में मदद की है। यह भी पढ़ें- सऊदी एयरपोर्ट पर हुए हूती हमले में भारतीय की गई जान, कई गंभीर रूप से हुए घायल रॉबर्ट हॉ...