फरीदाबाद, मार्च 18 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को 12वीं कक्षा की इकोनॉमिक्स की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। आसान केस स्टडी और एनसीईआरटी आधारित प्रश्नों ने छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाया। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते ही छात्रों ने राहत की सांस ली और पेपर को उम्मीद से कहीं अधिक सरल बताया। अधिकांश परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र पूरी तरह पाठ्यक्रम के अनुरूप था और केवल तीन-चार प्रश्न ही थोड़े सोचने वाले थे, बाकी सभी सीधे और आसान थे।परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई। केंद्रों के बाहर सुबह से ही छात्रों की भीड़ देखने को मिली। परीक्षा शुरू होने से पहले तक छात्र अपनी किताबों और नोट्स में अंतिम समय की तैयारी करते नजर आए। ...