पीलीभीत, मार्च 10 -- पूरनपुर। बाबा इकोत्तरनाथ शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार को 13वां आदर्श विवाह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में दो जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चारण के साथ धूमधाम से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान शहनाई की गूंज से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा। आयोजक समाजसेवी संदीप खंडेलवाल ने बताया कि राहुल कश्यप पुत्र शिवकुमार कश्यप निवासी कुरैया खुर्द कलां का विवाह रीना पुत्री जगदीश कश्यप निवासी परसपुर खीरी के साथ संपन्न कराया गया। इसके अलावा राहुल बाल्मीकि पुत्र चंद्रिका प्रसाद निवासी लखीमपुर का विवाह आरती पुत्री ओमप्रकाश निवासी जादमपुर गहलुइया के साथ कराया गया। विवाह संस्कार लालता प्रसाद शास्त्री व उनकी टोली ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराए। समारोह के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। नवदंपतियों को कई उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.