लखनऊ, अप्रैल 2 -- दूशिया रोशनी से नहाये इकाना स्टेडियम में आईपीएल का उत्सव धूम धड़ाके साथ शुरू हुआ। चौके-छक्के पर दर्शकों का शोर और स्टेडियम में होने वाली आतिशबाजी ने समां बांध दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए इस महामुकाबले में क्रिकेट का ऐसा जादू चला कि दर्शकों का उत्साह, उमंग और जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। पूरा स्टेडियम एलएसजी की नई लाल रंग की जर्सी से सराबोर दिखा, मानो लखनऊ की सड़कों से लेकर स्टैंड्स तक लाल रंग का सैलाब उमड़ पड़ा हो। इस हाईवोल्टेज मुकाबले में एलएसजी को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मार्श के छक्कों से गूंजा इकाना फिल्मी गानों पर खूब थिरके दर्शकटॉस के बाद जैसे ही यह साफ हुआ कि एलएसजी पहले बल्लेबाजी करेगी, पूरा स्टेडियम एलएसजी-एलएसजी के शोर से गूंज उठा। सलामी बल्लेबाज मि...