लखनऊ, मई 20 -- लखनऊ और इकाना स्टेडियम युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव के लिए किसी लकी साबित हुआ। इस मैदान पर उन्होंने आईपीएल में विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड कर सनसनी मचा दी थी। इसी प्रदर्शन ने अब उनके लिए टीम इंडिया का दरवाजा भी खोल दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ घोषित भारतीय वनडे टीम में प्रिंस यादव का चयन होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) टीम प्रबंधन और स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बीती सात मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ के बीच मुकाबला खेला गया। इकाना स्टेडियम में इस मुकाबले में प्रिंस यादव ने अपनी तेज रफ्तार गेंद पर विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया था। विराट का विकेट लेते ही पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा और उसी पल प्रिंस राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गए। क्रिकेट विशेषज्ञों का ...