कुशीनगर, मार्च 25 -- पडरौना, निज संवाददाता।सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवक पढाई में होनहार होने के साथ काफी मिलनसार था। उसके मौत से उसके दोस्तों तथा मोहल्ले में गम का माहौल रहा। बेटे की मौत पर पिता मुम्बई से घर लौटा है।सरदार पटेल नगर पडरौना निवासी सफीक परिवार की माली हालत सुधारने के लिए मुंबई में रहकर काम करते है। बेटा, बेटी व पत्नी घर पर रहते हैं। इकलौता बेटा शालू हाईस्कूल पास करके रानी लक्ष्मीबाई इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना में 11 वीं का छात्र था। वह शाम को घर से बाइक पर सवार होकर चौपरिया में एक रिश्तेदार के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। परिवार का एक मात्र चिराग बुझ जाने से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। पिता मुंबई से फ्लाइट से घर लौटे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.