पीलीभीत, जनवरी 22 -- बीसलपुर के गांव चौंसरा निवासी डा. राकेश गंगवार का लबी इकलौता पुत्र है। वह अपने दोस्त के साथ गांव अमृता में दावत खाने गया था। पत्नी मुन्नी देवी व बच्चे घर पर आने का इंतजार कर रहे थे। देर रात हो गई तो परिजनों को चिंता जैसे ही पुलिस ने फोन कर घर पर बताया कि लबी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वैसे ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की आठ वर्षीय बेटी गुंजन विद्यामंदिर इंटर कालेज में कक्षा 6 की छात्रा है। पुत्र मानस कक्षा एक का छात्र है। पति की मौत के बाद मुन्नी देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभी उसकी कच्ची गृहस्थी है। हमेशा के लिये उसके माथे का सिंदूर मिट गया। वहीं इकलौते बेटे की मौत से मां बाप के सपने टूट गए हैं। पूरे गांव में इस हादसे को लेकर सन्नाटा पसरा हुआ है। पांच साल का मासूम कह रहा है कि पापा को क्या हुआ। बूढ़ी ...