इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार, चार बहनों का रो-रोकर बुरा हाल
हाथरस, मार्च 19 -- सादाबाद। सादाबाद-राया मार्ग पर मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। आमने-सामने से हुई दो मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत में गांव कजरौठी निवासी 15 वर्षीय मोनू कुमार और ऊंचागांव निवासी नरेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक मोनू कुमार अपने माता-पिता की इकलौती संतान और चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि माता-पिता गहरे सदमे में हैं। घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा रहा और पूरे गांव में मातम का माहौल दिखाई दिया।वहीं हादसे में जान गंवाने वाला ऊंचागांव निवासी नरेश अपने परिवार का मुख्य सहारा था। वह मेहनत-मजदूरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.