पूर्णिया, फरवरी 7 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना क्षेत्र के सिम्ब्राह टोल गांव निवासी 23 वर्षीय आदिवासी युवक राजकुमार टुडू की हत्या के चार माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार निराश है। मामले में प्रगति नहीं होने पर मृतक के पिता विश्वनाथ टुडू ने पूर्णिया के आईजी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया गया कि घटना के बाद विश्वनाथ टुडू ने धमदाहा थाना में सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और न ही पुलिस मामले का उद्भेदन कर पाई है। इस कारण पीड़ित पिता लगातार पुलिस अधीक्षक कार्यालय से लेकर आईजी कार्यालय तक गुहार लगा रहे हैं। परिजनों ने इस मामले में अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तथा मुख्यमंत्री तक को आवेदन देकर न्याय की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.