नई दिल्ली, मार्च 10 -- गेमिंग की दुनिया में चर्चित कंपनी नजारा टेक्नोलॉजी में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक मॉर्गन स्टैनली ने बड़ा दांव लगाया है। जानकारी के मुताबिक ब्लॉक डील के तहत मॉर्गन स्टैनली की इकाई मॉर्गन स्टैनली एशिया सिंगापुर Pte ने कंपनी के लगभग 69.2 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। डील की डिटेल पर बात करें तो मॉर्गन स्टेनली ने नजारा टेक्नोलॉजीज के 28.85 लाख शेयर 239.8 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे। यह ब्लॉक डील ऐसे समय में हुई है जब पिछले कुछ समय से नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयरों पर दबाव बना हुआ है। हालांकि, मंगलवार को नजारा का शेयर करीब 2 पर्सेंट चढ़कर 245.50 रुपये पर बंद हुआ।शेयर परफॉर्मेंस नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो 240.90 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकालबे 247 रुपये तक गया। शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो क्रमश...