अमरोहा, अप्रैल 6 -- दहेज के सामान से भरी गाड़ी रास्ते में लगे बैनर से टच होने पर शुई हुई कहासुनी झगड़े में बदल गई। पथराव के बीच दो भाइयों को पीटकर घायल कर दिया गया। मामले में चार भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इकरार नगर से जुड़ा हुआ है। यहां रहने वाले अनवर के मुताबिक बीती चार अप्रैल की रात लगभग आठ बजे वह अपने भाई सलीम व अन्य लोगों के साथ शादी का सामान लेकर लौट रहे थे। रास्ते में एक घर के बाहर बैनर लगा था। धोखे से सामान की गाड़ी बैनर से टच हो गई। इसी बात पर गुस्सा मोहल्ले में रहने वाले ताहिर के बेटे राहुल, सलीम, चुन्नी व सोनू घर से बाहर निकल आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर चारों ने पथराव कर दिया। जिससे अफरातफरी मच गई। आरोपियों द्वारा लाठी डंडों से किए गए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.