फतेहपुर, मई 10 -- औंग। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी किसान दीपक सिंह ने धोखे से जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक गाटा संख्या 78 स्थित उसकी 10 बिस्वा पैतृक भूमि का सौदा 20 लाख रुपये में तय हुआ था। 31 मार्च 2026 को आरोपी उसे तहसील ले गए, जहां इकरारनामा कराने के नाम पर नशीला पदार्थ खिला दिया गया। बेहोशी की हालत में पहले से तैयार कागजातों पर हस्ताक्षर और अंगूठा लगवाकर पूरी जमीन का बैनामा करा लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...