फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 23 -- कायमगंज, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के हमीरपुर खास गांव निवासी एक ग्रामीण के साथ लाखों की धोखाधड़ी के मामले में पीड़ित का आरोप है कि विपक्षियों ने इकरारनामा करने के बावजूद जमीन किसी और को बेच दी और रकम हड़प ली। विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमीरपुर खास गांव निवासी रमजानी ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमे में उसने 19 नवंबर 2025 को शकेव खां निवासी गऊटोला से एक भूमि का इकरारनामा चार लाख रुपये में किया था। इसका पंजीकरण उपनिबंधक कार्यालय में हुआ था और बैनामा के लिए एक वर्ष का समय तय किया गया था। यह भी पढ़ें- इकरारनामे की जमीन दूसरे को बेची, विरोध करने पर पीटा आरोप है कि शकेव खां ने उसे धोखा देने की नीयत से उक्त जमीन का विक्रय पत्र 13 फरवरी...