मेरठ, मई 12 -- इकरामनगर में घर पर फायरिंग करने की घटना का थाना मवाना पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, तीन कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं बढ़ाते हुए कार्रवाई की जा रही है। तीन मई की रात इकरामनगर निवासी नूरुद्दीन सैफ के घर पर तीन युवकों ने फायरिंग की थी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मिल बाईपास मोड़ के पास दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में अरबाज पुत्र इदरीश निवासी गली नंबर-6 अटौरा रोड मवाना, आसिफ उर्फ गांधी पुत्र इमामुद्दीन निवासी गली नंबर-6 अटौरा रोड मवाना तथा शाहजेब पुत्र मुंशी निवासी...