बेगुसराय, जून 3 -- नावकोठी,निज संवाददाता। हसनपुर बागर में आयोजित चैंपियन ट्राफी का सातवां लीग मैच मनीष इलेवन नाथबागर तथा इकबाल इलेवन विष्णुपुर के बीच खेला गया। मनीष इलेवन क्रिकेट टीम के कप्तान मनीष झा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मैच के पन्द्रहवें ओवर में ही मनीष इलेवन के सभी बल्लेबाज 132 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। जवाब में उतरी इकबाल इलेवन क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने खेल के चौदहवें ओवर में ही 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह इकबाल इलेवन क्रिकेट टीम ने मनीष इलेवन क्रिकेट टीम को 3 विकेट से शिकस्त दिया। इकबाल इलेवन क्रिकेट टीम के प्रिंस को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। यह भी पढ़ें- इकबाल इलेवन क्रिकेट टीम विजयी उसने 7 छक्के तथा 2 चौके की मदद से टीम के खाते में 53 रनों का योगदान दिया। लालो, मनोज कुमार एम्पा...