इकबाल अकादमी को हरा ग्रीन पार्क-ए बना चैम्पियन
कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर। उप्र खेल निदेशालय के निर्देश पर बुधवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ग्रीनपार्क-ए और इकबाल मेमोरियल अकादमी के बीच खेला गया। मैच में ग्रीनपार्क-ए की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज कर खिताब जीता। विजेता टीम की ओर से उत्कर्ष, अदनान और रोहन ने एक-एक गोल किया। मैच का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी साउद अली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी अमित पाल, शाहिद खान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.