रुडकी, जून 19 -- रुड़की, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (टोड़ा) के पदाधिकारियों ने इकबालपुर शुगर मिल को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को भगवानपुर एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि लंबे समय से बंद पड़ी इकबालपुर शुगर मिल के कारण क्षेत्र के गन्ना किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें अपनी फसल का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन में किसानों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द इकबालपुर शुगर मिल का संचालन शुरू कराया जाए, ताकि किसानों की आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सके। यह भी पढ़ें- इकबालपुर शुगर मिल चालू कराने की मांग को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...