इटावा औरैया, मार्च 31 -- क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब ओवरब्रिज के पास रखे एक विद्युत ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफॉर्मर से तेज लपटें और धुआं उठने लगा, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। घटना के समय पास में सब्जी की दुकानों पर काम कर रहे दुकानदारों ने जैसे ही चिंगारी और आग की लपटें देखीं, वे तुरंत अपनी जान बचाकर मौके से दूर भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग को घटना की सूचना दी। बताया जा रहा है कि ट्रांसफॉर्मर में मौजूद तेल के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास रखे सामान में भी आग लगने का खतरा उत्पन्न हो गया। मौके पर धुआं फैलने से स्थिति और गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम हरकत में आई और आपूर्ति बंद कर स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रय...