कानपुर, मार्च 5 -- जनपद में बरकतों के माह-ए-रमजान के पंद्रहवें दिन गुरूवार को इकतीस डिग्री तापमान के बाद भी रोजा रखने को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखा। लोगों ने सहरी के बाद फजल की नमाज अदा की, जबकि बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गो व बच्चों ने भी रोजे रखे। इनके साथ ही ख्वातीनों ने रोजा रखकर इबादत की, जबकि मस्जिदों में तरावीह का सिलसिला जारी रहा। नगरीय क्षेत्र के अकबरपुर, अमरौधा, पुखरायां, रूरा, सिकंदरा, झींझक, राजपुर, मूसानगर, डेरापुर, रसूलाबाद व रनियां आदि क्षेत्रों में रमजान के चलते भी मस्जिदों में शुरू हुआ तरावीह का सिलसिला गुरूवार को भी जारी रहा, जबकि मुस्लिम बहुल्य बस्तियों बारा, संदलपुर, मंगलपुर, सट्टी, अफसरिया, बरवा रसूलपुर, डूडीबरी, हैदरपुर, मावर, फत्तेपुर, बिवाइन, भड़ावल, मटियामऊ, भजपुरा, शाहजहांपुर, चांदापुर व बील्हापुर आदि गांव...