देहरादून, मई 8 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। इएमए का 38 वां स्थापना दिवस आगामी 24 मई को होटल ग्रांड लिगेसी में धूमधाम से मनाया जाएगा । शुक्रवार को इएमए देहरादून की बैठक प्रदेश कार्यालय शिमला बाईपास मेहूंवालामाफी में आहूत बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ मुकेश चौहान ने बताया है किस्थापना दिवस समारोह में भारत देश में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को पुरस्कृत करने के साथ ही शोधकार्य करने वाले चिकित्सकों को शोध प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे । समारोह में हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, आयुष मंत्री मदन कौशिक, डॉ अचला मोगरा, बायोम स्पेजरिक फार्मा भिलाई के डायरेक्टर डॉ निलेश थावडे, डॉ कबिता शर्मा, शिव सागर, डॉ सैयद हुसैन, डॉ लालातेंदु दलाई, प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र गुज्...