अररिया, अप्रैल 17 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। शनिवार को उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति व इंस्पेक्टिंग जज न्यायमूर्ति संदीप कुमार फारबिसगंज में संचालित होने वाले क्रिमिनल कोर्ट का निरीक्षण करेंगे। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान जिला न्यायालय के सभी न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। न्यायमूर्ति द्वारा प्रस्तावित 10 कोर्ट रूम भवन सहित न्यायालय परिसर का विस्तृत जायजा लिया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय व्यवहार न्यायालय के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश चंद्र वर्मा एवं एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वजीत प्रसाद ने बताया कि 04 नवंबर 2023 को फारबिसगंज व्यवहार न्यायालय का विधिवत संचालन प्रारंभ हुआ था। तब से ही अधिवक्ताओं को क्रिमिनल कोर्ट शुरू होने की प्रतीक्षा है, जिस पर अब उम्मीदें टिकी हैं। यह भी पढ़ें- पेंडिंग केसों को जल्दी निपटाने म...