मधुबनी, अप्रैल 11 -- राम शरण साह मधुबनी। अनुसूचित जाति जनजाति थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र राम मधुबनी पुलिस एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जबकि बासोपट्टी थानाध्यक्ष दारोगा विकास कुमार सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बिहार पुलिस एसोसिएशन दरभंगा शाखा के अध्यक्ष सह निर्वाची पदाधिकारी नंदलाल यादव ने बताया कि मधुबनी पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर इंस्पेक्टर रविंदर राम, सचिव पद पर विकास कुमार, उपाध्यक्ष पद पर चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर रवि रंजन तथा संयुक्त सचिव पद पर मो. दिलशाद निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि परिणाम से पुलिस अधीक्षक मधुबनी को अवगत कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...