सिमडेगा, अप्रैल 4 -- सिमडेगा जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने सदर थाना प्रभारी का स्थानांतरण किया है। एसपी ने सदर थाना प्रभारी के रुप में पदस्थापित रोहित कुमार रजक को जलडेगा थाना में जेएसआई के रुप में प्रतिनियुक्त करते हुए टाउन इंस्पेक्टर भिखारी राम को सदर थाना प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार दिया है। इधर एसपी ने एएसआई विरेंद्र मुर्मू को बांसजोर ओपी, विदया सागर चौरसिया को कुरडेग थाना और सच्चिदानंद गुप्ता को गिरदा ओपी में जेएसआई के रुप में प्रतिनियुक्त किया है। सभी पुलिस अधिकारियों को नव पदस्थापित थाना एवं ओपी में प्रभार देने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.