कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर देहात। अपराध पर नियंत्रण नहीं होने व लापरवाही की गाज अंतत: इंस्पेक्टर डेरापुर पर गिर ही गई। एसपी ने उनको निलंबित करने के साथ ही रसूलाबाद के इंस्पेक्टर क्राइम को अब डेरापुर थाने की कमान सौंप दी है। इसके साथ ही एसपी ने आंशिक फेरबदल कर तीन इंस्पेक्टरों व छह उप निरीक्षकों का स्थानांतरण कर उनको नई तैनाती वाले स्थलों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। डेरापुर थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में हफ्ते भर में अचानक इजाफा हो गया था। गत 15 मार्च को डूंडीबरी बंबे के पास एक युवक का अधजला शव पड़ा मिला था। पुलिस ने कहीं से बहकर आने की बात कहकर मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। इसके बाद 18 मार्च को खिरवां गांव के रहने वाले शिवा की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई, जबकि उरसान गांव की रहने वाली मिथलेश को उसके पत...