पीलीभीत, जून 3 -- पीलीभीत। आईआईटी रुड़की द्वारा घोषित आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणाम में थाना सुनगढ़ी के इंस्पेक्टर नरेश त्यागी के पुत्र अभिनव त्यागी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 5858 प्राप्त की है। बेटे की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। अभिनव गाजियाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश के लिए आयोजित इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया। अभिनव की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इंस्पेक्टर त्यागी को बधाई दी। यह भी पढ़ें- अवंतिका सिंह ने जेईई में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन यह भी पढ़ें- अथर्व को जेईई में 633 वीं रैंक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...