पीलीभीत, अप्रैल 22 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी के इंस्पेक्टर नरेश त्यागी के बेटे अभिनव त्यागी ने जेईई मेन्स परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। अभिनव त्यागी का परिवार वर्तमान में गाजियाबाद में रहता है। अभिनव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बुजुर्गों के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अपने सतत और कठिन परिश्रम को दिया है। कहा कि मेहनत और अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। परिवार को बधाईयां देने पहुंचे लोगों को मुहं मीठा कराया गया। यह भी पढ़ें- आदित्य त्यागी ने जेईई मेन्स में पाई सफलता यह भी पढ़ें- जेईई मेन परीक्षा में 99.79 परसेंटाइल यह भी पढ़ें- जेईई मेन 2026: सहारनपुर के पांच छात्रों ने 99 प्रतिशत से ऊपर अंक पाकर चमकाया नाम

हिंदी हिन्दुस्तान की ...