लखनऊ, जनवरी 27 -- सुल्तानपुर के विशेष ध्यानार्थ:: इंस्पेक्टर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत -इंस्पेक्टर महिला अपराध शाखा में तैनात थे -सीने में दर्द होने पर परिजन ले गए अस्पताल लखनऊ, संवाददाता। महिला अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर के सीने में तेज दर्द होने से वह घर पर गिर गए। यह देखकर परिवार उन्हें पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आशंका है कि इंस्पेक्टर की मौत हार्ट अटैक से हुई है। मूलरूप से सुल्तानपुर के मुसाफिर खाना ददरा निवासी विजय तिवारी (53) महिला अपराध शाखा में गोपनीय निरीक्षक पद पर तैनात थे। वह पत्नी कामिनी, दो बेटे शुभम, संगम और बेटी सपना के साथ सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज के सृष्टि अपार्टमेंट में रहते थे। बेटे ने बताया कि बीते 26 ...