मेरठ, मई 12 -- मेरठ के एक थाने में सोमवार को इंस्पेक्टर का महिला पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया, जिसके बाद हंगामा हो गया। महिला दरोगा और महिला कांस्टेबल से इंस्पेक्टर की काफी कहासुनी हो गई। इस दौरान साथी पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कराया और सभी को शांत कराया। पुलिस सूत्रों की मानें तो काम को लेकर इंस्पेक्टर ने डांटा था, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। शहर का एक थाना इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। जनसुनवाई की समीक्षा के दौरान एसएसपी ने थानेदार से लेकर महिला पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई थी और काम पर ध्यान देने की नसीहत दी थी। उस समय पुलिसकर्मियों को शिकायत के संबंध में जानकारी ही नहीं थी। यह भी पढ़ें- अनियमितता पर बीट सिपाही तक की जबाबदेही-एसपी अब थाना दोबारा से चर्चा में है। यहां पर इंस्पेक्टर का महिला पुलिसकर्मियों से काम करने को लेकर विवाद हो ...