इंस्पेक्टर अंकेश गोंड़ निकला मालामाल, बिना लोन के खरीदी बेशकीमती जमीन, ससुर-रिश्तेदार को दिलाई गाड़ियां
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 9 -- बिहार के सीवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोड उर्फ अंकेश राज गोंड ने अपनी सरकारी नौकरी में कथित तौर पर काली कमाई से जमकर संपत्ति बनाई। उनके पटना, मुंगेर और सीवान में कुल 5 ठिकानों पर आथिक अपराध इकाई (ईओयू) ने गुरुवार को एक साथ छापेमारी की। जांच में सामने आया कि इंस्पेक्टर ने बिना लोन लिए ही बेशकीमती जमीन खरीदी। उनके ठिकानों से कई गाड़ियों की खरीद के सबूत मिले हैं। अंकेश ने अपने ससुर को भी महंगी कार खरीदकर दी।अब तक जितनी सैलरी नहीं मिली, उससे महंगी जमीन खरीदी सीवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ उर्फ अंकेश राज गोंड़ ने अपने सेवाकाल में तीन प्लॉट और एक मकान खरीदा है। पैतृक जिला मुंगेर में खरीदे गए मकान सहित व्यावसायिक भूखंड के लिए लगभग 1.40 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। यह राशि उनके संपूर्ण सेवा अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.